जितेंद्र तिवारी की तबीयत बिगड़ी आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती:
1 min read
आसनसोल :कंबल वितरण कांड में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को 28 मार्च को 14 दिनों के जेल रिमांड पर भेजा गया था आज शाम को अचानक जितेंद्र तिवारी की तबीयत आसनसोल जेल में बिगड़ गई सूत्रों के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द होने लगा जैसे ही उन्होंने जेल अधिकारियों को अपनी तकलीफ के बारे में बताया आनन-फानन में उनको आसनसोल जिला अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया गया आसनसोल जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सक उनकी जांच में जुट गए जांच करने के बाद चिकित्सकों ने फैसला लिया कि जितेंद्र तिवारी को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता है इसके बाद जितेंद्र तिवारी को तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया इधर जितेंद्र तिवारी की तबीयत बिगड़ने और उनको अस्पताल में भर्ती कराने की खबर सुनकर उनके परिवार और उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए












