आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने की समयावधि 30 जून तक बढ़ाई गई:
1 min read

आसनसोल :भाजपा के पश्चिम बर्धमान जिला महासचिव तथा प्रवक्ता बप्पा चैटर्जी ने आज एक ट्वीट के माध्यम से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड को लिंक करने की समय सीमा को 30 जून तक बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड को लिंक करने की समय सीमा को 30 जून तक बढ़ाने का फैसला जन हित में लिया गया है जिससे करोड़ों लोगों को सुविधा होगी। इसके साथ ही उन्होंने देश की महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री तथा वित्त मंत्री से एक और अनुरोध करते हुए एक और ट्वीट किया जिसमे उन्होंने जो लेट फाइन के तौर पर 1 हजार रुपए देने हैं उसको भी 30 जून तक रद्द करने करने का अनुरोध किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक बड़े तबके के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए 30 जून की समयावधि तक 1 हजार रुपए लेट फाइन लिया नही जाएगा।












