आसनसोल मे रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान
1 min readआसनसोल :-
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिलाओं के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान-
रेलवे सुरक्षा बल ने आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया, मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चला| रेल यात्रियों खासकर महिला रेल यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत आने पर 139 डायल करने की सलाह दी | और साथ ही साथ यह भी जागरूक कराया महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या पेश आती है जैसे कि लाइट का नहीं जलना, बाथरूम साफ सुथरा नहीं होना, या किसी यात्री द्वारा प्रताड़ना हो तो तुरंत रेलवे सुरक्षा बल मैं शिकायत करो | रेल यात्रा के दौरान चिकित्सक सहायक जरूरत पड़ने पर 139 डायल करने की सलाह दी गई | महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली घटनाओं के रोकथाम के लिए प्लेटफार्म पर मैं आई हेल्प यू का डेट बनाया गया है | इस मौके पर सब इंस्पेक्टर भुज राज माल ले, महिला कॉन्स्टेबल आकांक्षा, कॉन्स्टेबल एमएस मीणा आदि उपस्थित रहे.













