कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा के नेतृत्व में रमजान के मद्देनजर मेयर को दिया गया ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के पार्षद एस एम मुस्तफा के नेतृत्व में आज मेयर विधान उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया इस ज्ञापन के जरिए उन्होंने मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान महीने में पानी की समुचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया इस ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ ही दिनों में मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान शुरू हो जाएगा मुस्लिम समुदाय के लोग 1 महीने तक उपवास रखते हैं इस महीने के दौरान पानी की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है लेकिन आसनसोल नगर निगम के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति में समस्या देखी जा रही है इसे देखते हुए उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से अनुरोध किया कि रमजान के महीने में सुनिश्चित किया जाए कि पानी की कोई समस्या ना हो । इसके साथ ही उन्होंने स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का अनुरोध किया पार्षद ने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वस्त किया कि रमजान महीने में किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी मेहर विधान उपाध्याय को ज्ञापन सौंपने वालों में एस एम मुस्तफा के अलावा मोहम्मद शहाबुद्दीन राजू सुदीप मुखर्जी मंतोष यादव मोहम्मद शमशाद मोहम्मद आजाद शमी खान इमरान रिजवी भी शामिल थे












