shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बार एसोसिएशन भवन मे हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

1 min read

बिरजीस ईलाही अंसारी की खास रिपोर्ट

“एक छोटी सी पहल” संस्था द्वारा कोर्ट के नीकट बार एसोसिएशन हॉल में हिंदी दिवस मनाया गया जहां दुर्गापुर के राजभाषा अधिकारी कमलेंन्दू मिश्रा, बीसी कॉलेज के प्रोफेसर विजय नारायण मिश्र, शिक्षा रत्न प्राप्त अरुण कुमार, बीबी कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर संजीव पांडे, हीरापुर थाना के ओसी विनय नायक मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिका भी मौजूद थी। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के बच्चों ने कविता पाठ किया । संस्था द्वारा विभिन्न स्कूलों के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के छात्रों को हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थाओं एवं लोगों और कुल्टी मदद फाउंडेशन के रवि शंकर चौबे एवं रामाधार सिंह को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कमलेंन्दू मिश्रा ने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत अंग्रेजों के जमाने से हिंदी को दबाया गया हमारी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की गई। हिंदी हमारी मां के समान हमारी मातृभाषा है वह जैसी भी है वह हमारी है। उन्होंने एक उदाहरण दिया कि अगर किसी की मां सुंदर नहीं है तो उसको हम लोग बदलते नहीं मां केवल एक होती है और एक ही रहती है। आज हिंदी जैसी भी है वह हमारी है इसको और सुंदर सुशोभित करने का दायित्व हम सब हिंदी भाषा भाषी को है। दूसरी भाषा को भी सीखनी चाहिए उनका सम्मान करना चाहिए लेकिन हिंदी को अपनी मां के समान समझना चाहिए। मंच का संचालन ममता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संस्था के संचालक मनोज कुशवाहा ने कहा कि लॉकडाउन के समय से ही समाज के लिए कुछ करने की जरूरत आन पड़ी। डेढ़ साल से संस्था की ओर से बहुत सारे कार्यक्रम हुए बहुत सारे लोगों को मदद की गई। आज हम लोग हिंदी दिवस मना रहे हैं आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेंगे। संस्था को जिन लोगों ने मदद किया और जो कर रहे हैं उनको धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भोला सिंह, उदय भानु, संतोष भगत, मुकेश झा, अमर महतो, बिट्टू यादव, विजय प्रसाद, पप्पू श्रीवास्तव, विनय रजक, प्रेम शर्मा, पंकज चौरसिया, राजकुमार और अंजना झा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page