अनुब्रत मंडल को किया गया कोलकाता के लिए रवाना भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया शुद्धिकरण अभियान:
1 min read
आसनसोल :मवेशी तस्करी के आरोपी अनुब्रत मंडल को आज आसनसोल जेल से कोलकाता के लिए ले जाया गया वहां पर एक केंद्रीय चिकित्सालय में उनकी जांच होगी उसके बाद उनको ईडी के हाथों सौंप दिया जाएगा यदि उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश करेगी आज कड़ी सुरक्षा के बीच अनुब्रत मंडल को आसनसोल जेल से निकाला गया और दिल्ली के लिए रवाना किया गया दिल्ली रवाना होने के बाद आज शिल्पांचल में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की खुशी देखने लायक थी ।

आसनसोल जेल के सामने भाजपा समर्थकों ने होली तथा अनुब्रत मंडल को कोलकाता ले जाने की खुशी में एक दूसरे को रंग लगाया इस मौके पर भाजपा आसनसोल जिला महासचिव बप्पा चटर्जी ने कहा के होली के शुभ अवसर पर आज अनुब्रत मंडल को कोलकाता ले जाया गया वहां से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा उन्होंने कहा कि अनुब्रत मंडल तृणमूल कांग्रेस का एक बहुत बड़ा चेहरा हैं इसलिए उनको दिल्ली न ले जाना पड़े इसकी भरसक कोशिश तृणमूल कांग्रेस के आला नेताओं द्वारा की गई थी लेकिन आखिरकार उनको कोलकाता ले जाया गया और वहां से उनको ईडी के सामने पेश करने के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा उन्होंने कहा कि अनुब्रत मंडल जैसा बड़ा मवेशी तस्कर कोई नहीं था और वह इतने दिन आसनसोल में रहा इसलिए आज आसनसोल की सड़कों को गोबर जल और गंगाजल से शुद्ध किया गया उन्होंने कहा कि आज की घटना से साबित हो गया है कि जिसके भी सर पर दीदी का हाथ रहेगा उसे जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा












