आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में टैक्स अदायगी को लेकर हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के कांफ्रेंस हाल में आज नगर निगम की एक जरूरी बैठक हुई। यहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चैयरमैन अमरनाथ चैटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक़ एमएमआइसी गुरूदास चैटर्जी इंद्राणी मिश्र कमिश्नर राहुल मजूमदार साहिर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में नगर निगम क्षेत्र में टैक्स कलेक्शन को लेकर चर्चा की गई। किस तरह से निगम द्वारा टैक्स वसूली को बढ़ाया जा सके इसपर चर्चा हुई । इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा आज के बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में टैक्स वसूली को लेकर चर्चा की गई आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में किस तरह से टैक्स की वसूली को और बढ़ाया जा सके इस पर मंथन हुआ उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जिनका ₹100000 से ज्यादा टैक्स बाकी हो गया है आज की बैठक में फैसला लिया गया कि अगर इन लोगों ने अपने बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया तो इनके नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे । उन्होंने कहा कि कैंप के जरिए टैक्स वसूली की जा रही है इसके साथ ही मेयर ने कहा कि टैक्स में बढ़ोतरी भी करने पर विचार किया जा रहा है 15 दिन के बाद इस संदर्भ में एक और बैठक होगी












