shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

द मिस्ट्री बॉय का प्रीमियर धूमधाम से संपन्नपृष्ठभूमि सिने क्रिएशन के बैनर तले नेपाली शॉर्ट फिल्म बसंत

1 min read

पत्रकार मनोज शर्मा (आर के मनोज ) सिलीगुड़ी

नेपाली शॉर्ट फिल्म बसंत – द मिस्ट्री बॉय का प्रीमियर धूमधाम से संपन्नपृष्ठभूमि सिने क्रिएशन के बैनर तले नेपाली शॉर्ट फिल्म बसंत – द मिस्ट्री बॉय का प्रीमियर दिनांक 29 अगस्त को रंगमंच और सिनेमा जगत के गणमान्य लोगों के बीच हुआ. यह एक सत्य घटना पर आधारित नेपाली लघु चित्र है इसके निर्माता कृष्णा गुरुंग हैं. कृष्णा गुरुंग और उत्तम तिवारी के निर्देशन में फिल्म काफी निखर कर आई.निर्देशक कृष्णा गुरुंग का कहना है कि हमारी पहली फिल्म अंध्यारो – द डार्कनेस को सिलीगुड़ी इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित किया गया तथा एवरेस्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी पुरस्कृत हुई. इससे उत्साहित होकर हमने बसंत – द मिस्ट्री बॉय का निर्माण किया. बसंत को बनाने के पीछे हमारा एक मकसद यह भी है कि इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में भेजा जा सके. फिल्मी संसार के साजन वर्मा “संजय” ने हमारा काफी सहयोग किया.निर्देशक उत्तम तिवारी (जो उत्तम मंडल के नाम से मशहूर हैं) ने आगे बताया कि झक्कास प्रेम और लाडला नंबर वन जैसी बांग्ला पिक्चर फिल्म बनाने के बाद मैंने सोशल इश्यू पर कुछ शॉर्ट फिल्में बनाई, इनमें ड्रिंक एंड डाई और सेव द चाईल्ड भी शामिल है. जिसके लिए एवरेस्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द्वारा बेस्ट यंग डायरेक्टर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है. कृष्णा गुरुंग जी ने मुझे जब बसंत की कहानी सुनाई और और साथ मिलकर निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी तो मैं मना नहीं कर पाया.प्रीमियर के दौरान सभी गणमान्य लोगों ने फिल्म देखकर फिल्म की प्रशंसा की. इस फिल्म में कृष्णा गुरुंग ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है उनके साथ-साथ बाकी कलाकारों में पार्वती हमाल ठाकुरी, राजू ससांकर, पूनम शर्मा श्रेष्टा, रोजी राय, देब छेत्री, दीनानाथ देवकोटा, पेट्रीसिया निकोलस, सुजीता राई भी अपनी बेहतरीन अदाकारी पेश की है,ज्ञात हो कि फिल्मी संसार इस फिल्म में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page