shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बोरो चेयरमैन चुनाव की प्रक्रिया में सनसनीखेज मोड़ रानीगंज के टीएमसी पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बहिष्कार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान उस वक्त एक बड़ा ट्विस्ट आ गया जब दो नंबर बोरो यानी रानीगंज बोरो के चुनाव का रानीगंज के कुछ पार्षदों ने बहिष्कार किया उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से वाकआउट करते हुए बाहर निकल कर इस पूरी प्रक्रिया पर असंतोष व्यक्त किया इस बारे में रानीगंज के 91 नंबर वार्ड के पार्षद राजू सिंह ने कहा कि जिस तरह से एक तरफा फैसला लेकर दो नंबर बोरो के लिए प्रतिनिधि का चुनाव किया गया है वह ना काबिले बर्दाश्त है और इसी वजह से आज उन्होंने इसका बहिष्कार किया राजू सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति को दो नंबर बोरो के लिए मनोनीत किया गया है उसका रानीगंज में कोई जनाधार नहीं है और जबरदस्ती उनको बोरो प्रभारी बनाया जा रहा है ।

राजू सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि डरा धमका कर दो नंबर बोरो के मनोनीत प्रत्याशी के समर्थन में रानीगंज के पार्षदों से मतदान करवाया जा रहा है वही आलोक बोस ने कहा कि उनकी मांग थी कि गुप्त बैलेट के जरिए मतदान हो लेकिन इस तरह से खुले तौर पर मतदान की प्रक्रिया से वह संतुष्ट नहीं है इसलिए उन्होंने बहिष्कार किया । हालांकि जब मतदान में बोरो प्रभारी बनने के उपरांत दो नंबर बोरो प्रभारी मुजम्मिल शहजादा अपने समर्थकों के साथ बाहर निकले तो उनके समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था उनका फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया गया और ममता बनर्जी अभिषेक बैनर्जी मलय घटक तथा विधान उपाध्याय के समर्थन में नारे लगाए गए मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि जिन लोगों ने आज उनका विरोध किया उनको भी साथ लेकर विकास कार्यों को आगे ले जाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page