आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने की माध्यमिक परीक्षार्थियों की हौसला अफजाई:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के जौहरलाल जालान स्कूल में माध्यमिक परीक्षा देने आए विद्यार्थियों के बीच आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने पेन फुल और पानी की बोतलों का वितरण किया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने परीक्षा देने आए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से बात की और विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की उन्होंने कहा कि निसंदेह है यह बहुत महत्वपूर्ण परीक्षा है लेकिन इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि जिस तरह से राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को पूरे साल मदद की जाती है और परीक्षा से पहले जिस तरह की सहायता प्रदान की जाती है उससे विद्यार्थियों के लिए इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना बहुत कठिन नहीं होगा उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वहीं आसनसोल टाइम्स से बात करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि माध्यमिक परीक्षा किसी भी विद्यार्थी के लिए जिंदगी की सबसे पहली बड़ी परीक्षा होती है मन में थोड़ी बहुत संख्या का होना कोई बड़ी बात नहीं है इस मौके पर उनकी हौसला अफजाई करने के लिए वह यहां आए हैं उनका पूरा भरोसा है कि इस बार माध्यमिक में परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण होंगे आपको बता दें कि इस बार जौहरमल स्कूल में आगा बैग ईस्टर्न रेलवे अरुणोदय और गुरु नानक विद्यालय कि तकरीबन 221 विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा दे रहे हैं । इस मौके पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान यहां मुकेश शर्मा बिमल जालान रवि चटर्जी बंटी लल्लन खान बुंबा राय आदि उपस्थित थे













