तय हो गए 10 बोरो चेयरमैन के नाम 27 को होगा चुनाव:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में टीएमसी के सभी पार्षदों को लेकर एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में 27 तारीख को होने वाले बोरो चुनाव के मद्देनजर नामो को तय किया गया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी इंद्रानी मिश्रा दिव्येंदु भगत मानस दास सहित तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित थे काफी देर तक चली बैठक के उपरांत मेयर ने पत्रकारों को बताया कि आज की बैठक में 27 तारीख को होने वाले बोरो चेयरमैन चुनाव के लिए नामों को तय किया गया एक नंबर बोरो से शेख शानदार दो नंबर बोरो से मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन तीन नंबर बोरो से उत्पल सिन्हा चार नंबर बोरो मैं राजेश तिवारी पांच नंबर बोरों में अनिर्बान दास 6 नंबर में डॉक्टर देवासीष सरकार सात नंबर में शिवानंद बावरी आठ नंबर में रवि लाल टूडू 9 नंबर में चैतन्य माजी और 10 नंबर में शताब्दी भंडारी का नाम तय हुआ है मेयर ने कहा कि आज की बैठक में इन नामों को तय किया गया और टीएमसी के सभी पार्षदों को हिदायत दी गई कि चुनाव के दिन मौजूद रहे












