मेयर बिधान उपाध्याय ने माध्यमिक परीक्षार्थियों को दी शुभकामना:
1 min read
आसनसोल :आज से बंगाल बोर्ड के माध्यमिक परीक्षा की शुरुआत हो गई पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी हजारों की संख्या में विद्यार्थी अपनी पहली परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों में पहुंचे इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि आज हजारों की संख्या में विद्यार्थी अपने जीवन की पहली परीक्षा दे रहे हैं यह उनके जीवन की सबसे पहली बड़ी परीक्षा है आसनसोल नगर निगम तथा प्रशासन की तरफ से इन विद्यार्थियों के लिए सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं ताकि यह विद्यार्थी खुले मन से और बिना किसी दबाव के माध्यमिक की परीक्षा दे सके उन्होंने सभी को शुभकामना दी और प्रार्थना की कि सभी अपने जीवन की पहली बड़ी परीक्षा में कामयाब हों उन्होंने कहा कि वह आसनसोल नगर निगम आने से पहले उस स्कूल का दौरा करने गए थे जहां से उन्होंने पढ़ाई की थी और स्कूल के विद्यार्थियों को एक पेन पानी की बोतल और गुलाब का फूल देकर उत्साहित किया












