शिवरात्रि पर बार बालाओं संग जी आर पी चितरंजन रेलवे स्टेशन थाना प्रभारी का डांस का वीडियो वायरल:
1 min read
जामताड़ा : चित्तरंजन रेलवे स्टेशन परिसर में बने शिव मंदिर प्रांगण में को शिवरात्रि के मौके पर बीते 19 फरवरी को जी आर पी चित्तरंजन स्टेशन के सुरक्षा प्रभारी सुरेश पासवान का बार बालाओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। इनके अलावा एस आई अनिल कुमार सिंह और निरज झा सरेआम बार बालाओं संग मंच में बे फिक्र डांस कर रहे है। आसनसोल टाईम्स ने इस वीडियो की सत्यता की जांच नहीं की है। इस बारे में सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के भोला सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन झारखंड के मिहिजाम में जो कुछ हुआ वह अशोभनीय था। महाशिवरात्रि धार्मिक अनुष्ठान है उस मौके पर प्रशासन के अधिकारियों को इस तरह के नृत्य में सम्मिलित नहीं होना चाहिए था प्रशासन के अधिकारियों को और ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता थी अगर ऐसा नहीं होता तो ही अच्छा होता उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि धार्मिक अनुष्ठान है देवाधिदेव महादेव की पूजा होती है ऐसे में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन ना करना ही बेहतर है ।













