राहा लेन टीएमसी पार्टी कार्यालय में हुई टीएमसी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में आज टीएमसी की एक संगठनात्मक बैठक हुई । यहां पर आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक उज्जवल चटर्जी सहित आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कई पार्षद और पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मलय घटक ने कहा कि बहुत जल्द पश्चिम बर्दवान जिले में दीदीर सुरक्षा कवच अभियान की शुरुआत होने जा रही है संभवत अगले हफ्ते से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी इसी की रूपरेखा बनाने के लिए आज इस बैठक का आयोजन किया गया था इस बैठक में जिन मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे वह रिपोर्ट कोलकाता भेजी जाएगी और उसके बाद कहां पर दीदी सुरक्षा कवच अभियान चलाया जाएगा इसकी तारीख तय होंगी












