एक और सड़क हादसा, दस पहिया ट्रक की चपेट में चिकन की दुकान:
1 min read
रूपनारायणपुर :रूपनारायणपुर में आधी रात को एक और सड़क हादसा, पोल्ट्री चिकन की दुकान पर दस पहिया ट्रक पलट गई जिससे ट्रक के नीचे पुरी दुकान दब गई । यह घटना हिंदुस्तान केबल्स के राची चौराहे पर हुई ।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि एक 10 पहिया ट्रक गलती से चितरंजन रोड में घुस गयी थी, लेकिन जब चालक को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने चितरंजन में प्रवेश करने से पहले लोहे के तार लदी ट्रक को रांची मोड़ के पास मोड़ने का प्रयास किया जब यह हादसा हुआ । ट्रक को बिहार जाना था लेकिन उसका चालक यह समझ नहीं पाया कि अल्लाडी मोड़ से सड़क मुड़ रही है और गलती से चितरंजन मुहाने तक पहुंच गया। जब वह ट्रक को घुमाने लगा तभी रांची मोड़ स्थित पोल्ट्री शॉप पर ट्रक पूरी तरह से पलट गई. दुकान के मालिक ने कहा कि आज रविवार है इसलिए अधिक बिक्री के कारण कल उसने दुकान में बड़ी मात्रा में चिकन रखा था. जो पूरी तरह नष्ट हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अन्य दिनों की तरह रात में भी दुकान पर रुका होता तो शायद आज जिंदा नहीं होता












