26 नंबर वार्ड में एआईएमआईएम ने लगाया गंदगी का आरोप वार्ड पार्षद और उप मेयर वसीम उल हक ने दिया करारा जवाब:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 26 नंबर वार्ड के निवासियों ने आरोप लगाया है कि वहां साफ सफाई नहीं हो रही है गंदगी का अंबार लगा रहता है पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम के एक प्रतिनिधि मंडल ने 26 नंबर वार्ड का दौरा किया और इनका कहना है कि वहां पर गंदगी का अंबार देखा गया जो वहां के निवासियों के लिए बेहद हानिकारक है उनको नुकसान पहुंच सकता है लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है । इस बारे में पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम नेताओं का कहना है कि उप मेयर के वार्ड में यह हाल है तो पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र का क्या होगा इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के उप मेयर और 26 नंबर वार्ड के पार्षद वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने सीधे तौर पर एआईएमआईएम पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिनके पास कोई काम नहीं होता वह इस तरह की उटपटांग बातें करते हैं उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज का नाम लिए बिना कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने नेता से पूछना चाहिए कि गंदगी की बात कर रहे हैं तो वह लोग अपने घर का कचरा कहां फेंकते हैं वहीं उन्होंने कहां की ए आई एम आई एम के नेता के पिताजी की मीट की दुकान है वह भी रास्ते के किनारे उस मीट पर पूरे रास्ते की धूल जमा होती है जिसे लोगों को बेचा जाता है और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है तो गंदगी की बात करने से पहले ए आई एम आई एम नेता को इस बात का जवाब देना होगा की उनके पिताजी इस तरह से मीट क्यों बेचते हैं उन्होंने साफ कहा कि आसनसोल नगर निगम को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है क्योंकि पिछले साल आसनसोल नगर निगम को सबसे स्वच्छ नगर निगम होने का सर्टिफिकेट मिल चुका है












