अनुब्रत मंडल फिर से आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश 17 फरवरी को होगी फिर सुनवाई:
1 min read
आसनसोल :मवेशी तस्करी मामले में आज एक बार फिर से अनुब्रत मंडल को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया आज अनुब्रता मंडल के वकीलों ने उनके जमानत की अर्जी नहीं डाली वही बीरभूम में बोल बम राइस मिल को लेकर भी आज सुनवाई नहीं हुई इसके लिए अनुब्रत मंडल के वकीलों द्वारा कुछ समय मांगा गया जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी वही क्योंकि आज अनुब्रत मंडल के वकीलों द्वारा जमानत की अर्जी नहीं डाली गई थी इसलिए सीबीआई द्वारा भी इस मामले में कोई नए साक्ष्य या प्रमाण पेश नहीं किए गए












