shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

राजस्थान से आए रेलवे नौकरी प्रत्याशियों के लिए बढ़ाया आसनसोल महावीर स्थान समिति ने सहायता का हाथ:

1 min read

आसनसोल :रेलवे की तरफ से 29 जनवरी से 7 फरवरी तक ग्रुप डी के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है । इसके लिए पूरे देश के साथ साथ राजस्थान से भी 400 से ज्यादा युवा रोजाना आ रहे है। आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में इनके ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। इस बारे में आसनसोल टाईम्स से विशेष बातचीत में महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि अवधूत देवीदास जी की प्रेरणा से गठित मानव सेवा दल की तरफ से यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में संसद भवन नई दिल्ली के अधिवास अधिकारी के पी मीणा कोलकाता के आईपीएस लक्ष्मी नारायण मीणा ओमप्रकाश मीणा आसनसोल एडीआरएम मुकेश मीणा महावीर स्थान सेवा समिति सहित जावेद खान रामस्वरूप जाट सरपंच रामदयाल तथा आसनसोल के पूरे मीणा समाज द्वारा इन सभी नौकरी प्रत्याशियों की देखभाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि आसनसोल का हर शख्स इनकी सेवा करने को तत्पर हैं । कल टुनटुन गढ़िया नामक एक व्यवसाई ने सभी नौकरी प्रत्याशियों के लिए गाजर के हलवे का इंतजाम किया था । उन्होंने बताया आसनसोल की जनता भी उनकी सहायता के लिए आगे आ रही है। अरुण शर्मा ने कहा कि क्योंकि ये बच्चे बेहद गरीब परिवारों से आए हैं इसलिए एडीआरएम मुकेश मीणा द्वारा इनके आने जाने का इंतजाम किया गया है। वहीं आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति की तरफ से इनके लिए कंबल गद्दा तथा दोनो समय खाने पीने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए चार रसोईया भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से के पी मीणा इसका संचालन कर रहे हैं और कोलकाता में लक्ष्मी नारायण मीणा भी पल पल की खबर रख रहे है। अवधूत देवीदास जी ने मानव सेवा दल बनाया था और उन्ही की प्रेरणा से यह कार्य किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page