एक्सलेंस अवार्ड समारोह को लेकर हमारा संकल्प संस्था की हुई बैठक:
1 min read
बर्नपुर :रविवार बर्नपुर के साउथ रोड स्थित हमारा संकल्प सामाजिक संस्था में एक बैठक का आयोजन किया गया. संस्था के फाउंडर अजय कुमार सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पहली मार्च को हमारा संकल्प संस्था का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और हर साल की तरह इस साल भी एक्सीलेंस अवार्ड का कार्यक्रम किया जाएगा इसके लिए उन्होंने एक कमेटी का गठन किया । इस कमेटी के मुख्य सदस्य हैं मैथन एलॉयज के चेयरमैन सुभाष अगरवाला सैल आईएसपी के सीएमओ डॉ अभय कुमार झा, सैल आईएसपी सीजीएम एहसान समसी , रांगापारा की पार्षद कहकशां रियाज ,इंटक के जेनरल सेक्रेटरी हरजीत सिंह संस्था के उपाध्यक्ष पवन गुटगुटिया . संस्था के अध्यक्ष राजेश देवघरिया एवं कोषाध्यक्ष मुनमुन राय सदस्य दुर्गेश राजेश जनरल अजय वर्मा उपस्थित थे।
हमारा संकल्प संस्था द्वारा पिछले 2 स्पोर्ट्स एजुकेशन ग्रीन इनीशिएटिव एवं सोशल वर्क के क्षेत्र में एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाता है।
एवं चारों ग्रुप में ट्रॉफी मेडल के अलावा 5000 की कैश मनी पिछले 2 वर्षों से दी जा रही थी लेकिन इस वर्ष यह कैश मनी 5000 से 25000 कर दी गई है । बैठक में इस संस्था में एक मुख्य सदस्य दीप नारायण नाएक भी उपस्थित थे जिनको हमारा संकल्प संस्था ने पिछले वर्ष एजुकेशन के क्षेत्र में सम्मानित किया था, हमारा संकल्प संस्था ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें सम्मान से नवाजा किया इसके बाद उन्हें इंटरनेशनल अवार्ड भी मिला यूनिसेफ से भी अवार्ड मिला लेकिन उन्होंने बताया कि यह सब बड़े अवॉर्ड मेरे लिए इतने मायने नहीं रखते जितने कि हमारा संकल्प से मिला अवार्ड मेरे लिए मायने रखता है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी इंसान अपना पहला प्यार पहला स्कूल का दिन पहला प्राइज पहला कोई भी चीज भूल नहीं सकता उसी तरह मुझे भी हमारा संकल्प ने मेरी प्रतिभा को पहचाना और मुझे सम्मान जो दिया वह मैं नहीं भूल सकता । इस बैठक के दौरान अजय कुमार सिंह ने सभी लोगों से अनुरोध किया कि सभी लोग चारों क्षेत्र में नाम नॉमिनेट करें और फिर हमारी टीम हमारी संस्था की टीम छानबीन करेगी और जो योग्यतम व्यक्ति को हमारा संकल्प सम्मानित करेगी । आपको बता दें कि हमारा संकल्प संस्था की तरफ से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जहां पर एक्सीलेंस अवार्ड दिए जाने के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं












