तीन दिवंगत वामपंथी नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल आज आसनसोल के कल्ला इलाके में माकपा की तरफ से तीन दिवंगत माकपा नेता असीम मुर्मू उमापद चैटर्जी और प्रदीप दे की याद में स्मरण सभा का आयोजन किया गया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए माकपा नेता पार्थो मुखर्जी ने कहा कि आज इन तीन वामपंथी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई उन्होंने कहा कि है तीनों इस शहर के जाने-माने वामपंथी नेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और वंचित वर्ग की लड़ाई के लिए न्योछावर कर दिया पार्थ मुखर्जी ने कहा कि उमापद चटर्जी एक इंजीनियर से लेकिन उन्होंने आजीवन वामपंथियों के संघर्ष के साथ खुद को जोड़े रखा और जब भी वंचित वर्ग के हक की रक्षा की बात आई तो पहली पंक्ति में खड़े दिखे वहीं प्रदीप दे भी उच्च शिक्षित थे वह सेनरैले कंपनी में काम करते थे वह चाहते तो ऐसा आराम की जिंदगी जी सकते थे लेकिन उन्होंने भी वामपंथी आंदोलन में हिस्सा लिया और श्रमिक वर्ग के संघर्ष को आवाज दी वही असीम मुर्मू एक बहुत बड़े श्रमिक नेता थे जिन्होंने हमेशा श्रमिक वर्ग के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया आज इन तीन महान वामपंथी नेताओं की याद में स्मरण सभा का आयोजन किया गया है वही बंगाल में आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल के गांव में रहने वाले लोग टीएमसी के भ्रष्टाचार से आजिज आ चुके हैं और जिस तरह से लोगों का विरोध फूट रहा है उससे यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में लोग टीएमसी को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि गैर भाजपा गैर टीएमसी पार्टियों को एकजुट होकर लोगों के सपने को सच करने की कोशिश करनी होगी













