केएमडीए से हुई आसनसोल नगर निगम में 2 अभियंताओं की बहाली:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए आसनसोल नगर निगम बोर्ड के साथ-साथ राज्य सरकार भी काफी गंभीर है इसी क्रम में कोलकाता से दो अभियंताओं को आसनसोल नगर निगम में बहाल किया गया है दरअसल आसनसोल नगर निगम में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए बीते कुछ समय से कवायद की जा रही थी इसी कड़ी में केएमडीए से दो अभियंताओं कमल मंडल और रविंद्र नाथ भट्टाचार्य को आसनसोल में पूर्ण रूप से बहाल किया गया है हालांकि इन दोनों का सर्विस रिकॉर्ड केएमडीए द्वारा ही नियंत्रित होगा












