फोसबेकी के नेतृत्व में हुआ इंडस्ट्रियल सेमिनार मंत्री शशि पांजा और मलय घटक रहे उपस्थित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल क्लब में दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से एक इंडस्ट्रियल सेमिनार जा आयोजन किया गया। यहां राज्य की कामर्स एंड एंटरप्राइज मंत्री ड शशि पांजा कानून और श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन अमरनाथ चैटर्जी आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी गुरूदास चैटर्जी फोसबेकी के चेयरमैन सुभाष अग्रवाल अध्यक्ष आर पी खेतान जनरल सेक्रेटरी सचिन राय विनोद केडिया सहित दक्षिण बंगाल के तमाम छोटे बड़े मझौले उद्योगपति उपस्थित थे।

इनके अलावा पिनेकल इन्फोटेक चेयरमैन बिमल पटवारी सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। अपने वक्तव्य में चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने कहा कि आज शिक्षा और औद्योगिकरण के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। इसके लिए राज्य की मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी ने भी पुरे प्रदेश में इन दोनो को बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं । वहीं आर पी खेतान ने आज के इस सेमिनार के आयोजन के लिए मंत्री मलय घटक को विशेष धन्यवाद दिया । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से वर्तमान राज्य सरकार की कोशिशों से पश्चिम बंगाल एक बार फिर औद्योगिकीरण के पथ पर अग्रसर हैं। हालाकी उन्होंने यह भी कहा की उद्योग लगाने के क्रम में स्थानीय स्तर पर जमीन तथा कच्चे माल की आपूर्ति को लेकर जो समस्या आती है उसकी वजह से कई उद्योगपति पीछे हट जाते हैं । वहीं हेल्थवर्ल्ड हॉस्पिटल ग्रुप के चेयरमैन ड अरुणांगशु गांगुली ने बताया कि बहुत जल्द आसनसोल में हेल्थवर्ल्ड ग्रुप का एक हॉस्पिटल होगा ।

यह 500 बेड का हॉस्पिटल होगा जिसमे अत्याधुनिक तकनीक और उपकरण के जरिए इलाज होगा । उन्होंने कहा कि उनके हॉस्पिटल में स्वास्थ्य साथी कार्ड भी मान्य होता है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि बहुत जल्द आसनसोल में 1000 बेड का चेरिटेबल ऑनकोलॉजी संस्थान खोला जाएगा । इसके साथ ही यहां कई उद्योगपतियों ने अपनी तमाम समस्याओं को लेकर दोनो मंत्रियों के सामने अपनी बातें रखीं । इसके बाद अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि वाम फ्रंट के ज़माने में हड़ताल और श्रमिक आंदोलन का कारण उद्योग को काफी नुकसान पंहुचा था। वाम फ्रंट तथा केंद्र सरकार के कारण भी कई कारखाने बंद हुए हैं । लेकिन जब से ममता बैनर्जी के नेतृत्व में राज्य में टीएमसी की सरकार बनी है श्रमिक आंदोलन नहीं हुआ हड़ताल नही हुआ । उन्होंने बताया कि रघुनाथपुर पानागढ़ में इंडस्ट्रियल हब बनेंगे । वहीं उन्होने आसनसोल में दो 5 स्टार होटल बनने की बात कही। दूसरी तरफ शशि पांजा ने कहा कि ममता बैनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी सरकार की प्राथमिकता है की उद्योग में कोई दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने बताया कि टीएमसी उद्योग में समस्या को दूर करने को लेकर दृढ़ संकल्प हैं।












