जय माता दी जागरण समिति की तरफ से 2 फरवरी को होगा माता के जगराते का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :जय माता दी जागरण समिति की तरफ से उनके अस्थाई कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए जय माता दी जागरण समिति के सदस्य आनंद पारिख ने बताया कि संस्था की तरफ से बहुत जल्द 28वा वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा इसीको लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई । उन्होंने 2 फरवरी को आसनसोल के एन एस रोड स्थित रामकुमार मन्नालाल धर्मशाला में माता के 28वे जगराता का आयोजन होने जा रहा है । इसके साथ ही माता का भव्य दरबार लगेगा माता की अलौकिक ज्योत जलाई जाएगी माता का श्रृंगार होगा । उन्होंने बताया कि कानपुर से आए भजन गायक सुरजीत सिंह अलबेला मुख्य रूप से भजन प्रस्तुत करेंगे । वह पहले भी यहां आ चुके हैं । इनके अलावा इलाहाबाद की पूजा केसरवानी रवि शंकर शर्मा बबलू विक्रम शर्मा और स्थानीय भजन मंडली के गायक भी माता के दरबार में हाजरी लगाएंगे । आनंद पारिख ने बताया कि हर साल इस वार्षिक उत्सव में आसनसोल ही नही बल्कि बर्नपुर रानीगंज कुल्टी बराकर सहित अन्य जगहों से भी भक्त आते हैं और माता के दरबार मे हाजरी लगाते हैं । उन्होंने इस साल भी सबसे 2 फरवरी को दोपहर 3 बजे से एन एस रोड स्थित रामकुमार मन्नालाल धर्मशाला पधारने का अनुरोध किया।












