सड़क हादसे को लेकर डुबुरडीही चेक पोस्ट पर बवाल:
1 min read
कुल्टी :सड़क हादसे को लेकर आसनसोल के राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर बंगाल झारखंड सीमा पर डुबुरडीही चेक पोस्ट पर बवाल काटा गया। नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर पुलिस बैरिकेड में तोड़फोड़ की। नाका चेकिंग कार्यालय के सामने खड़ी पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ की गई। साथ ही कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की गई।

बताया जा रहा है कि कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं.पुलिस फांड़ि में भी तोड़फोड़ की गई. भारी संख्या में पुलिस व कॉम्बैट फोर्स मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस आई तो प्रदर्शनकारी भाग गए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। आसनसोल के डीसी वेस्ट दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अभिषेक मोदी, कुल्टी के एसीपी सुकांत बनर्जी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.घटना में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है













