नियामतपुर में भाजपा सेंट्रल कार्यालय में मनायी गयी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती:
1 min read
नियामतपुर :सोमवार सुबह नियामतपुर भाजपा सेन्ट्रल कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 127 वीं जन्म जयंती बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। भारत सरकार की ओर से इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में भी पालन किया जाता है।
उपस्थित सभी सदस्यों ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सदस्य विवेकानंद भट्टाचार्य,आसनसोल जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष अबरार अहमद, जिला युवा महासचिव अमित गोराई,आसनसोल लोकसभा प्रभाष योजना स्वच्छ भारत कन्वेनर टिंकु वर्मा, कुल्टी मंडल 4 के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निर्मल गुप्ता , कुल्टी मंडल 4 के उपाध्यक्ष काजल दास, कवि सिंह, बिजय सिंह के साथ और भी कई कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।












