आसनसोल टैक्सेशन बार एसोसिएशन की तरफ से हुआ नाटक का मंचन:
1 min read
आसनसोल :टैक्सेशन बार एसोसिएशन की तरफ से बुधवार शाम को आसनसोल के रविंद्र भवन में एक नाटक का मंचन किया गया नाटक का नाम दर्पणे शरतशशी है इस नाटक को मनोज मित्रा द्वारा लिखा गया है और समीर दत्ता ने इसका निर्देशन किया है इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल बार एसोसिएशन के सचिव बानी मंडल ने बताया कि हम सभी अधिवक्ता जरूर हैं लेकिन उससे पहले हम लोग एक इंसान हैं और एक इंसान के तौर पर हमें अपनी संस्कृति को जिंदा रखना चाहिए अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए नाटक या इस तरह के साहित्यिक क्रियाकलाप हमें अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायता करते हैं और इस तनावपूर्ण जीवन में थोड़ी राहत पहुंचाते हैं इसी मकसद से इस नाटक का मंचन किया गया वही इस नाटक में एक अहम भूमिका निभाने वाले लक्ष्मीकांत राय ने कहा कि वह एक अधिवक्ता जरूर हैं लेकिन अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए वह इस आयोजन का हिस्सा बने हैं उन्होंने बताया कि आसनसोल टैक्सेशन बार एसोसिएशन की तरफ से हर साल इस तरह का आयोजन किया जाता है लेकिन बीते 2 सालों कोरोना के कारण आयोजन नहीं हो सका था उन्होंने बताया कि इस नाटक में कुल 10 मुख्य चरित्र हैं और इन चरित्र को निभाने वाले सभी इस संगठन से जुड़े सदस्य ही हैं












