जाम से निजात दिलाने के लिए हीरापुर थाना की तरफ से की गई माईकिंग:
1 min read
बर्नपुर :आसनसोल बर्नपुर सहित पुरे शिल्पांचल में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट तत्पर हो गया है पूरी सक्रियता के साथ शहर को जाम मुक्त करने की कोशिश की जा रही है इसी क्रम में आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना की तरफ से सार्वजनिक वाहन चलाने वाले चालकों सहित आम लोगों को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बनाए गए कुछ नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

आसनसोल के हीरापुर में ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन ने माइकिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया। बुधवार को हीरापुर के विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर सभी को अवगत कराया गया कि यहां वहां टोटो खड़ी न करे, फुटपाथ या सड़कों पर दुकानें न लगाएं माइकिंग कर सभी को सूचित किया गया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












