धरना प्रदर्शन स्थल का पंडाल फटने से दो गुट आमने-सामने
1 min readवसीम खान की रिपोर्ट
टीएमसी की ओर से पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में 10 और 11 तारीख केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर विरोध कार चला था इसी संदर्भ में राधानगर में पंडाल स्थापित किया गया था! जिसके बाद एक 11 तारीख को आज के दिन वहां फिर से धरना प्रदर्शन होना था किंतु सुबह वहां के पंडाल में छेड़छाड़ कर उसे फाड़ा पाया गया ! जिसके बाद वार्ड नंबर 102 के तृणमूल समर्थकों में गुस्सा देखा गया और इसकी शिकायत नियामतपुर फाड़ी को की गई!
वहीं तृणमूल पार्षद सरोज कर्मकार का आरोप है कि बीजेपी की पहल पर ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें हमारा साथ नहीं मिल रहा है और हम लोग महंगाई बेरोजगारी पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं जो उन्हें शायद पसंद नहीं आ रही है इसलिए उन्होंने ऐसा बुरा काम किया है!
वहीं भाजपा युवा नेता अमित गोराई ने इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि जिसने भी यह काम किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए यह बहुत ही दुख की बात है!













