आसनसोल के सृष्टि नगर मे हुआ मैराथन का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल शहर के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मकर संक्रांति के दिन आसनसोल में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को इस मैराथन प्रतियोगिता की शुरुआत आसनसोल के सृष्टि नगर स्थित सेंट्रम मॉल से हुई। इस दिन 2, 5 और 10 किमी की मैराथन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिला, पुरुष और वरिष्ठ नागरिकों ने भी इस मैराथन में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में केन्या और नाइजीरिया से आए धावकों ने भी हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता का आयोजन ओडिसी क्लब और प्रानिक हीलिंग सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। हालांकि आयोजकों ने बताया है कि इसका नाम मैराथन की जगह प्रानथोम रखा गया है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस बारे में सृष्टि नगर के हेड ऑफ ऑपरेशन विनय चौधरी ने कहा कि आसनसोल शिल्पा जर के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया है जिसमें डेढ़ सौ के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसमें केनिया से भी आए धावकों ने हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि आज 2 5 और 10 किलोमीटर दूरी के मैराथन रेस का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि आसनसोल कि प्राणिक हीलिंग सेंटर के साथ संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया गया है इसलिए इसका नाम प्रानथोम रखा गया है इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है














