आसनसोल नगर निगम के 92 वार्ड रानीगंज के 35 वर्षीय बाबला बाउरी नाम के युवक की दीवार गिरने से उसकी मौत हो गयी ।
1 min readरानीगंज से जाहिद अनवर की खास रिपोर्ट
रानीगंज के दो बोरो अन्तर्गत आसनसोल नगर निगम के 92 वार्ड क्षेत्र के तारबांगला मोड़ के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे 35 वर्षीय बाबला बाउरी नाम के युवक की पानीटंकी की बगल की दीवार गिरने से उसकी मौत हो गयी । बाबला की मौत पानी टंकी की पाइप लाइन पर काम करने के दौरान हुयी. वहीं घटना में उसके दो साथी भी घायल हो गए।अजय गोप को गंभीर चोट लगने पर रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद परिक्षीत बाउरि को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। पता चला है कि तीनों युवक एक पुरानी जर्जर दीवार के बगल में पाइप लाइन की मरम्मत कर रहे थे। अचानक बगल की दीवार उनके ऊपर गिर गई और तीनों कुचल गए। बाबला बौरी की मौके पर ही मौत हो गई। पता चला है कि मृतक रानीगंज के महाबीर कोलियरी के साहेब कुटी क्षेत्र का रहने वाला था.

घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज बोरो नगर पालिका प्रशासक पूर्णाशशी राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर स्थानीय नगर निगम कर्मियों से बात की और घटना की खबर पाकर युवक के परिजनों के साथ रहने का आश्वासन दिया. इस घटना के इलाके में आसपास के क्षेत्र में जर्जर मकान के मालिक के खिलाफ नगर पालिका की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।













