shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दीदीर सुरक्षा कवच को लेकर मंत्री मलय घटक ने किया संवाददाता सम्मेलन:

1 min read

*आसनसोल*   :आसनसोल के राहा लेन में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में आज आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने संवाददाताओं को संबोधित किया।  इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ टीएमसी नेता गुरूदास चैटर्जी अभिजित घटक युवा टीएमसी नेता कौशिक मंडल तथा आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तमाम टीएमसी उपस्थित थे। मलय घटक ने बताया कि अगले 11 जनवरी से पूरे राज्य के साथ साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी ममता बैनर्जी की नई परियोजना दिदीर सुरक्षा कवच के प्रचार के लिए टीएमसी नेता और कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाएंगे । उन्होंने बताया कि इसके जरिए स्वास्थ्य साथी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड लक्ष्मी भंडार सहित 15 जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा और जिनको  भी अभी तक इन परियोजनाओं का लाभ नहीं मिला है उनको भी इनका लाभ दिया जाएगा । मलय घटक ने कहा कि राज्य की मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो 74 परियोजनाएं बनाई गई हैं उनमें से हर एक का मकसद बिना किसी भेदभाव के लोगों को एक बेहतर जीवन प्रदान करना है।  मलय घटक ने कहा कि विपक्ष अक्सर इन परियोजनाओं को लेकर सवाल खड़े करता है लेकिन सच्चाई यह है कि आज की तारीख में ममता बनर्जी द्वारा जो परियोजनाएं शुरू की गई हैं वैसी परियोजनाएं और किसी भी प्रदेश में नही है।  उन्होंने साफ कहा कि इस नई परियोजना का मकसद है कि जिन लोगों को भी अभी तक इन परियोजनाओं का लाभ नहीं मिला है उनको भी इनका लाभ पंहुचाया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page