बराकर के एक स्कूल में कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के अबिभावको को खाद्य पदार्थ बितरण किया गया
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
बराकर 9 जुलाई । शहर के हाट तल्ला स्थित बराकर आदर्श विद्यालय एचएस स्कूल मे प्रत्येक महीनों की भांति मिड डे मील योजना के तहत कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के अबिभावको को खाद्य पदार्थ बितरण किया गया ।इस अवसर पर स्कूल के टीआइसी राजेश कुमार साहनी ने बताया कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी सभी निर्देशो का पालन करते हुए शुक्रवार से खाद्य पदार्थ का बितरण आरम्भ कर दिया गया ।लोगो की सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सुरक्षा घेरा भी बनाया गया था ।इस अवसर पर आरके साहनी के अलावे स्कूल कमिटि के अध्यक्ष बंटी माधोगाडिया, मनोरमा झा ,नंदिनी बिंद ,एम देवी ,अमित साव ,मोहम्मद सलमान ,सुमित सिन्हा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।वही दूसरी ओर बराकर आदर्श फ्री प्राइमरी विभाग मे मिड डे मील योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर 4 तक के 121 छात्र छात्रो के बीच खाद्य पदार्थ बितरण आरम्भ किया गया ।इस अवसर पर स्कूल के प्रधान शिक्षक रंजीत पासवान ने बताया कि आज के बितरण के दौरान मास्क तथा हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग किया गया तथा बिना मास्क वाले अबिभावको को मास्क पहनकर आने के लिए कहा गया ।उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों मे 2 किलो चावल ,आलू 1 किलो ,दाल 250 ग्राम ,चीनी 250 ग्राम ,सोयाबीन 100 ग्राम ,साबुन एक अबिभावको को दिया गया ।बितरण के दौरान शिक्षक ठाकुर टुडू ,राजेश नोनिया उपस्थित थे ।













