वंदे भारत ट्रेन पर हमले की नींदा करते हुए भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा ने लिखा आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को पत्र:
1 min read
*आसनसोल* :हाल ही में हावड़ा स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई थी यह बंगाल में चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। लेकिन अपने पहले ही सफर के दौरान इस ट्रेन पर पत्थर से हमला किया गया जिससे इस ट्रेन की खिड़की की कांच टूट गई इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता टिंकू वर्मा ने आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को एक पत्र लिखा है इस पत्र के जरिए उन्होंने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है और इस तरह की घटनाओं से रेलवे यात्री असुरक्षित महसूस कर रहे हैं उन्होंने आसनसोल रेलवे डिविजन के डीआरएम को पत्र लिखकर इस तरह की घटना पर रोक लगाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध किया उनका कहना है कि वंदे भारत ही नहीं बल्कि भारतीय रेल भारत और भारत वासियों के लिए गौरव है और अगर इस तरह से वंदे भारत जैसी ट्रेनों पर पत्थरों से हमले होते रहे तो आने वाले समय में यात्री और ज्यादा असुरक्षित महसूस करेंगे । टिंकू वर्मा ने कहा कि उन्होंने इस संदर्भ में पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बालमुकुंद दिवाकर को भी पत्र लिखा है और उन्होंने भी इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया












