बर्नपुर गुरुद्वारा में मनाया गया गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का 356वा प्रकाश पर्व:
1 min read
*बर्नपुर* :आज बर्नपुर गुरुद्वारे में सिख धर्म के महान गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 356वा प्रकाश पर्व मनाया गया । बर्नपुर सिख संगत की तरफ से बर्नपुर गुरुद्वारा meek धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया । यहां बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा अमृतसर से आए रागी जत्था भी मौजूद थे । इस मौके पर यहां रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक़ एमएमआइसी गुरूदास चैटर्जी पार्षद रणबीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह बबिता दास सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सिख समाज से जुड़े कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए जिनमे सिख समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सभी आमंत्रित अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया ।













