बराकर में पुलिस प्रशासन की ओर से रैफ तथा पुलिस के जवानों ने रुट मार्च किया
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
बराकर 9 जुलाई ।बीते दिनों बराकर फाड़ी के लाकअप मे हुए एक
मौत की घटना के बाद दो दिनों तक बराकर पूरी तरह से अशांत था । लोगो मे अलग तरह का भय ब्याप्त था ।जिसके मद्देनजर आज इलाके मे शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रैफ तथा पुलिस के जवानों ने रुट मार्च किया ।यह रुट मार्च बराकर स्टेशन से हनुमान चढाई तक किया गया ।रूट मार्च का नेतृत्व बराकर फाड़ी के नए प्रभारी हेमंत दत्ता ने किया ।इस अवसर पर देवब्रत सिन्हा के अलावे कई अधिकारी मौजूद थे ।













