नहीं रहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी:
1 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का गुजरात के गांधीनगर में शुक्रवार को निधन हो गया । वह 100 वर्षों की थी। हीराबेन बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं । उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन चिकित्सकों की लाख कोशिश के बावजूद उनको बचायनगी जा सका । हीराबेन जी का जन्म 18 जून 1923 को गुजरात के वडनगर में हुआ था । उनके 5 बेटे थे । वह अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती थीं । प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां के बहुत करीब थे । समाचार लिखे जाने तक वह गांधीनगर पहुंच चुके थे ।












