स्वर्गीय देवाशीष घटक की सोलवीं पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल* स्वर्गीय देवाशीष घटक
की सोलवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज आसनसोल के चलीडंगाल इलाके में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी इंद्रानी मिश्रा सहित टीएमसी से जुड़े तमाम नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। इसके अलावा आसनसोल दक्षिण थाने के आइसी कौशिक कुंडू सहित तमाम गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय देवाशीष घटक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई चेलेडंगाल और आसपास के इलाकों की परिक्रमा कर प्रभात फेरी स्वर्गीय देवाशीष घटक की प्रतिमा के समक्ष आकर समाप्त हुई इसके उपरांत सभी गणमान्य अतिथियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस मौके पर एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जहां कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया वही सुधा हेल्थ केयर की तरफ से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था यहां पर निशुल्क दवाएं भी दी गई । कार्यक्रम के दौरान एक सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया












