कंबल वितरण हादसे पर दूसरे दिन भी चैताली तिवारी से पुलिस ने की पूछताछ:
1 min read
*आसनसोल* :कंबल वितरण हादसे को लेकर आज एक बार फिर से भाजपा पार्षद चैताली तिवारी से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की एक टीम ने पूछताछ की आज सुबह 11:00 बजे पुलिस की एक टीम आसनसोल के गोधूलि इलाके में स्थित जितेंद्र तिवारी और चैताली तिवारी के आवास पर पहुंची और 2 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई उसके बाद जब पुलिस अधिकारी आवास से बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया वही आज की पूछताछ को लेकर जितेंद्र तिवारी या चैताली तिवारी की तरफ से भी किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई












