निरुपम सेन स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में हिस्सा लेने माकपा नेता डॉ सूर्यकांत मिश्रा पहुंचे आसनसोल:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल जिला पुस्तकालय के संहति मंच पर निरुपम सेन स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में राज्य के माकपा नेता सूर्यकांत मिश्रा उपस्थित थे।साथ ही डीवाईएफआई नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी, सीपीएम नेता आभास रॉय चौधरी और अन्य माकपा नेता भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम यह देश, यह राज्य और आज के समय पर किया गया था।कार्यक्रम के प्रारंभ में दिवंगत सीपीएम नेता निरुपम सेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला गया। और राज्य के हालातों पर चर्चा की गई ।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉ सूर्यकांत मिश्रा ने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों दलों पर तीव्र प्रहार किया उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां अपनी अपनी नीतियों से देश और राज्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर आसनसोल में फ्रेट कॉरिडोर का काम रुका हुआ है तो इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना होगा वही भाजपा नेता दिलीप घोष द्वारा टीएमसी पर पश्चिम बंगाल के लोगों को भिखारी बनाने के आरोप पर सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि वह भाजपा नेताओं के आरोपों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते क्योंकि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं शीर्ष स्तर पर दोनों दलों में सांठगांठ है । वहीं कंबल वितरण हादसे पर बोलते हुए डॉ सूर्यकांत मिश्रा ने कहा की जिस दिन यह घटना घटी थी सबसे पहले माकपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता पीड़ितों के पास पहुंचे थे माकपा के पास पैसे नहीं है इसलिए शायद वह पैसे से मदद नहीं कर पाए ।ड मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा और टीएमसी सोचते हैं कि पैसे देकर इंसानी जिंदगी के नुकसान की भरपाई की जा सकती है












