आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी आज भी गए भाजपा पार्षद चैताली तिवारी के घर, घर में ताला देखकर लौटना पड़ा बैरंग:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी की पत्नी चैताली तिवारी से पूछताछ करने आज फिर उनके आवास पर पहुंची । घर में ताला लगा होने के कारण पुलिस बिना पूछताछ किए वापस चली गई.
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने 20 दिसंबर को चैताली तिवारी से पूछताछ के लिए दूसरा नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया है कि पुलिस चैताली तिवारी से 22 दिसंबर की सुबह 10 बजे कंबल वितरण के मामले में पूछताछ करना चाहती है । आपको बता दें कि 14 दिसंबर को आरके डंगाल इलाके में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 3 व्यक्तियों की मौत के मामले को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट उस वार्ड की पार्षद और भाजपा नेत्री चैताली तिवारी से पूछताछ करना चाहती है लेकिन यह दूसरी बार है जब आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी आसनसोल के गोधूलि इलाके में स्थित चैताली तिवारी और जितेंद्र तिवारी के आवास पर गई लेकिन घर में ताला देखकर बैरंग लौट आई












