बराकर फाड़ी में आरोपी अरमान अंसारी की हिरासत में मौत मचा बवाल
1 min readअमन शाव की खास ख़बर
बराकर 6 जुलाई ।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बराकर फाड़ी मे सोमवार की रात को स्टेशन रोड के रहने वाले मोहम्मद कलाम अंसारी के इकलौते लगभग 21 वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी को आपराधिक घटनाओं को लेकर पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया ।जहां पुलिस कसटीडी मे उसकी मौत हो गई ।यह खबर जंगल मे लगे आग की तरह पूरे इलाके मे फैल गया और मृतक के परिजनों सहित आस पास के काफी लोग इकट्ठा हो गए ।लोगो का गुस्सा परमान पर चढ़ा ओर आक्रोशित भीड़ को देखकर बेगुनिया मोड़ से लेकर आलू गद्दी तक के सभी दुकाने बंद हो गई ।

इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने बराकर स्टेशन रोड से लेकर बेगुनिया मोड़ तथा हनुमान चढाई तक आधा दर्जन स्थानों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया ।जिसे देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार ठाकुर ,डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी ,एसीपी उमर अली मुल्ला भारी पुलिस बल के साथ पहुचे ।इसी क्रम मे पुलिस ने सड़क पर जल रहे टायर के आग को बुझाया तथा बाजार मे उपस्थित भीड़ को हटाने मे लग गए ।













