आरपीएफ द्वारा हॉकर्स पर अत्याचार के मुद्दे पर रेलवे प्रबंधन के साथ आई एन टी टी यू सी नेता राजु अहलूवालिया की बैठक:
1 min read
*आसनसोल* :आज तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन आई एन टी टी यू सी नेता राजु अहलूवालिया के नेतृत्व में आज रेलवे प्रशासन के साथ हॉकर्स की एक बैठक हुई । दर असल कल एक घटना घटी थी जिसमे हॉकरों द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि आरपीएफ के जवान द्वारा एक हॉकर की बेरहमी से पिटाई की गई थी । जिसके बाद उसे राजु अहलूवालिया के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया था । आज उसी मुद्दे पर रेलवे प्रबंधन के साथ हॉकर्स की एक बैठक हुई । इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजु अहलूवालिया ने बताया कि कल की घटना को लेकर आज रेलवे प्रशासन के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हॉकर्स सिर्फ यह चाहते हैं कि उनको शांति से उनका व्यवसाए करने दिया जाए । उन्होंने कहा कि कल जिस आरपीएफ जवान ने हॉकर की पिटाई की थी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए । राजु अहलूवालिया ने कहा कि आज ही हॉकर्स के परिवार के लोग आए थे और वह अवरोध करने को तैयार थे लेकिन रेलवे प्रशासन के अनुरोध पर फिलहाल आई एन टी टी यू सी us राह पर नहीं जा रहा । लेकिन अगर भविष्य में फिर इस तरह की घटना घटी तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा ।












