shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल स्टेशन पर सात विदेशी नागरिक पकड़े गए, मानव तस्करी के लिए आसनसोल बना सुरक्षित ट्रांसिट रूट?:

1 min read

*आसनसोल*     :मानव तस्करी को रोकने के लिए राज्य की  पुलिस प्रशासन के साथ साथ केंद्रीय संस्थाएं भी काफी सतर्क रहने लगी हैं । इसी क्रम में आसनसोल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ तथा सीआईबी की संयुक्त टीम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब शुक्रवार को पांच नाबालिगों समेत सात विदेशी नागरिकों को गिरफतार कर लिया गया। आसनसोल आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त राहुल राज के निर्देश पर आरपीएफ तथा सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप जांच के दौरान बांग्लादेश की पांच नाबालिगों समेत 6 महिलाओं तथा दो पुरुषों को संदिद्घ हालत में आसनसोल रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाल में बैठे देखा।  दो पुरुषों में से एक म्यांमार का तो दूसरा बांग्लादेश का बताया जा रहा है । आरपीएफ तथा सीआईबी को रेलवे स्टेशन के द्वितीय श्रेणी के वेटिंग हाल में बैठे इन सभी के आचरण पर शक हुआ । पूछताछ में पता चला कि ये सभी विदेशी नागरिक हैं और वह 15 दिसंबर की सुबह भारत आए थे । हिरासत में लिए गए दो पुरुषों में से एक म्यांमार का रहने वाला नूर रशीद बाकियों बेहतर भविष्य का झांसा देकर दिल्ली ले जा रहा था । सभी को आरपीएफ/वेस्ट पोस्ट लाया गया और उसके बाद सभी को अवैध आप्रवासन और मानव तस्करी के संबंध में कार्रवाई करने के लिए जीआरपीएस/आसनसोल को सौंप दिया गया। जीआरपीएस/आसनसोल द्वारा इस संबंध में मामला संख्या 49/22 दिनांक 15.12.22 के तहत धारा 365/366(ए)/366(बी)/370 आईपीसी और 14 विदेशी अधिनियम 1946 दर्ज किया गया है। जीआरपी द्वारा उनसे आगे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page