shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

28 नंबर वार्ड में 1 प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत को लेकर पार्षद गुलाम सरवर ने मेयर का ध्यान आकर्षित किया:

1 min read

*आसनसोल*    :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर आज मेयर विधान उपाध्याय से मिले और 28 नंबर वार्ड में आर्य प्राथमिक फ्री प्राइमरी स्कूल के जर्जर हालत को लेकर उनको अवगत कराया पत्रकारों से बातचीत के क्रम में गुलाम सरवर ने कहा कि इस स्कूल की हालत हो गई है कि यहां विद्यार्थियों के लिए बैठने की जगह नहीं है छत भी टाली का है उन्होंने कहा कि इस स्कूल की प्रिंसिपल एक महिला है इसके बावजूद यहां पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है और न ही पीने के पानी का ही इंतजाम।  उन्होंने इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मेयर बिधान उपाध्याय का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि इस स्कूल को बचाने के लिए आसनसोल नगर निगम कदम उठाएं गुलाम सरवर ने कहा कि उस स्कूल के पीछे 10 कट्ठा वेस्टेड जमीन है जहां पर उस स्कूल को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन अब देखा जा रहा है कि उस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है उन्होंने कहा कि यह बड़े ताज्जुब की बात है कि जिस जमीन पर स्कूल को स्थानांतरित किया जाना है उस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है उन्होंने कहा कि बीएलआरओ की भी रिपोर्ट है कि वह वेस्टेड जमीन है कई बार इस बारे में शिकायत भी दर्ज कराई गई है निर्माण को लेकर स्टॉप आर्डर भी जारी हो चुका है लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण रुक नहीं रहा है और बेधड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे हिंदी मीडियम स्कूल का अस्तित्व ही संकट में आ गया है कांग्रेस पार्षद ने कहा कि इस बारे में आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी को भी बताया गया है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहता भी है कि नहीं कि वहां पर हिंदी मीडियम स्कूल बने यह भी एक सवाल खड़ा हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page