आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड पार्षद श्रावणी मंडल के नेतृत्व में बांटे गए कंबल फासबेकी और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी किया सहयोग:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड अंतर्गत शीतला तरुण संघ मैदान में वार्ड की पार्षद श्रावणी मंडल के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फासबेकी और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से भी पूर्ण सहयोग दिया गया था आज के कार्यक्रम के दौरान श्रावणी मंडल के अलावा उद्योगपति समाजसेवी और फासबेकी के अध्यक्ष आरपी खेतान सचिव सचिन राय आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल सिंह कीर उपस्थित थे।

इस मौके पर यहां तकरीबन साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों को कंबल वितरित किए गए कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद श्रावणी मंडल ने कहा कि आज राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार ठंड के मौसम को देखते हुए साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों को कंबल वितरित किया गया

उन्होंने बताया कि इस कार्य में आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक का भी उनको मार्गदर्शन मिला इसके साथ ही उन्होंने वाणिज्यिक संगठन फासबेकी तथा आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने भी इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया है वही सचिन राय ने कहा की उद्योगपति होने के अलावा उनके कुछ सामाजिक दायित्व भी है अपने इन्हीं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए आज यहां पर कंबल वितरण कार्यक्रम में उन लोगों ने सहयोग किया है

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे वही उद्योगपति और समाजसेवी आरपी खेतान ने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच आज कंबल वितरण किया गया । उन्होंने बताया कि फासबेकी और आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहेगा












