बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव:
1 min read
*बर्नपुर* :बर्नपुर के रिवरसाइड स्कूल में शनिवार को प्री नर्सरी से 9वी और 11वीं कक्षा के लिए दूसरा पीटीएम और कक्षा 10 के लिए तीसरा ओपन डे का आयोजन किया गया । यह दिन माता पिता और छात्रों के लिए एक सुखद आश्चर्य के रूप में सामने आया क्योंकि स्कूल में सीबीएसई के निर्देशों के अनुरूप भारतीय भाषा उत्सव मनाया । उत्सव का भाषा संगम और एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के हिस्से के रूप में मनाया गया सीबीएसई परिपत्र के शब्दों में उत्सव के मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सभी भारतीय भाषाओं की अंतर्निहित एकता यानी भारतीय भाषा परिवार की अवधारणा के बारे में परिचित कराना और भारतीय भाषाओं के समृद्ध विविधता और चमत्कार का जश्न मनाना है । समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित हुई माता पिता और छात्र शिक्षक और स्कूल के कर्मचारी भारतीय परिधान जैसे धोती कुर्ता शेरवानी और देश की सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को दर्शाने वाली साड़ी के विभिन्न रंगों में सजे हुए दिखाई दिए मेरी भाषा मेरे हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी स्कूल हित धारकों के लिए अपनी भारतीय भाषाओं में अपने हस्ताक्षर करने के लिए स्कूल परिसर के लोकप्रिय बिंदुओं पर पर्याप्त आकार के बोर्ड लगाए गए थे उत्सव के सर्वश्रेष्ठ हिस्से में उनके नाम पोस्टर के साथ विभिन्न भारतीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यंजनों के फुड स्टालों की स्थापना की गई थी इन स्टालों में कई भारतीय खाद्य पदार्थ जैसे मक्के की रोटी सरसों का साग और लस्सी जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल थे दक्षिण भारत से इटली सांभर डोसा पावभाजी ढोकला चाट झालमुड़ी आलू चॉप और बेगुनी और लिट्टी चोखा भी इन स्टालों में उपलब्ध थे कार्यक्रम के दौरान 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए खसरा और रूबेला का टीकाकरण भी किया गया यह अभियान सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की पहल पर चलाया गया था इस अभियान का उद्देश्य खसरा उन्मूलन और रूबेला नियंत्रण था और इन बीमारियों को खत्म करने के लिए 9 महीने से 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण करने पर जोर दिया गया












