गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत आसनसोल में भी भाजपा कर्मियों में भारी खुशी:
1 min read
*आसनसोल* :सुदूर गुजरात में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत खुशी पश्चिम बंगाल में भी देखी गई आसनसोल में भाजपा समर्थकों में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत को लेकर भारी उत्साह देखा गया चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा समर्थक सड़कों पर उतर आए और आसनसोल कोर्ट के निकट खड़ी मोड़ इलाके में अपनी खुशी का इजहार किया भाजपा समर्थकों ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया एक दूसरे को भगवा रंग की अबीर से रंग दिया और हर आने जाने वाले व्यक्ति का मुंह मीठा कराया

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सेल के नेता और व्यवसायी सुब्रतो घांटी ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात को दर्शाते हैं कि लोग अभी भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से कितना खुश हैं और गुजरात की जनता भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को ही पसंद करती है उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ गुजरात की जनता ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और वह समय दूर नहीं जब बंगाल में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी और यहां भी सत्ता परिवर्तन होगा













