बराकर ओवरब्रिज पर से एक युवक ने छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया।
1 min readबराकर से अमन शाव की खास रिपोर्ट
चिरकुण्डा।चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर ओवरब्रिज पर से एक युवक ने छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे स्थानीय युवकों ने युवक को कूदता देख जल्दी से बाहर निकाला। उसके बाद युवक की इलाज हेतु धनबाद भेज दिया गया। युवक के पिता तपन नाग ने बताया कि वह मुगमा, गोपालपुरा पंचायत के राजपुरा का रहने वाला है एवं उसका पुत्र मिठाई दुकान में काम करता है,पिता अपने पुत्र रमेश नाग के साथ बराकर से आ रहा था। तभी बराकर ब्रिज पर अपने पिता से शादी की बात को लेकर कुछ कहा सुनी हुई उसके बाद पुत्र ओवरब्रिज से 80 फीट नीचे नदी में छलांग लगा दी। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिरकुंडा पुलिस की देखरेख में धनबाद भेज दिया गया है बताया जाता है कि अगर नदी में पानी नहीं होता तो निश्चित रूप से युवक की जान चली जाती नदी में पानी रहने की वजह से युवक की जान बच गई घटना की खबर सुनकर आसपास के सैकड़ो लोग नदी तट पर जुट गए।













