पूर्व उप मेयर ने यौनकर्मियों को वैक्सीन देने का वीडियो हुआ वायरल–
1 min readवसीम खान कुल्टी
पूर्व उप मेयर ने यौनकर्मियों को वैक्सीन देने का वीडियो हुआ वायरल–आसनसोल नगर निगम की ओर से लच्छीपुर गेट स्थित चबका में यौनकर्मियों को वैक्सीन दिलायी गयी।इस दौरान नगर निगम के चिकित्सकों एवं नर्सो ने यौनकर्मियों को वैक्सीन देना शुरू किया।उसी समय नगर निगम के पूर्व मेयर व निगम के बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा ने यौनकर्मी को वैक्सीन दिया।इसकी खबर मिलते ही कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ.अजय पोद्दार ने कहा कि नगर निगम बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा ने बिना मेडिकल प्रशिक्षण लिये वैक्सीन देना गैर कानुनी है।इससे किसी की जान जा सकती है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने का मतलब यह नही है कि किसी के काम मे दखलंदाजी की जाय।उन्होंने कहा कि इसे लेकर लच्छीपुर इलाके में उपस्थित चिकित्सक एवं नर्सो के अलावा पूर्व उप मेयर तबस्सुम आरा के खिलाफ जिला शासक से शिकायत की जायेगा।तबस्सुम आरा को वैक्सीन देना महंगा पड़ा।हालांकि उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया।पूर्व उप मेयर तबस्सुम आरा का यौनकर्मियों को वैक्सीन देने का मामला कुल्टी क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।













