shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भाजपा जिला युवा मोर्चा के सदस्य पहुंचे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ऑफिस ज्ञापन सौंपने से पहले ही पुलिस ने लिया हिरासत में:

1 min read

आसनसोल :सिविक वॉलिंटियर के स्थायीकरण और वेतन वृद्धि की मांग पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के पश्चिम बर्दवान जिला संगठन की तरफ से पुलिस कमिश्नर दफ्तर के घेराव का कार्यक्रम किया जाना था यह लोग अपनी मांगों के समर्थन में पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर को ज्ञापन सौंपना चाहते थे इसे लेकर आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बीएनआर मोर से लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक धारा 144 लगा दिया गया था कहीं पर भी 4 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पुलिस उनको हटा रही थी इसके उपरांत जैसे ही भाजपा जिला युवा मोर्चा के तकरीबन 20 सदस्य पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया पुलिस की तरफ से तुरंत कार्रवाई की गई और सभी को हिरासत में लेते हुए पुलिस वैन में चढ़ा दिया गया इसे लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष संतोष मुखर्जी ने कहा कि आज जिस तरह से पुलिस द्वारा उनको शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने नहीं दिया गया वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल की पुलिस तृणमूल कांग्रेस की गुलाम बन चुकी है और अपने आकाओं के कहने पर ही एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन पर इस तरह से सख्ती बरती गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page